Ranikhetnews

रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल

रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन का डबल धमाका, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल

रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित रचनात्मक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कविता और कहानी लेखन में शगुन पंत ने प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी सफलता दर्ज की, जबकि तिरंगा-प्रेरित रंगोली में टीना आर्या और कंचन आर्या की जोड़ी ने बाजी मारी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पाण्डे की अध्यक्षता और कार्यक्रम नोडल डॉ. पारुल भारद्वाज के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावनाओं को अपनी रचनाओं और रंगोलियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

कविता प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की शगुन पंत प्रथम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की संध्या पाण्डेय द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की हेमा अधिकारी तृतीय रहीं। कहानी लेखन में भी शगुन पंत ने पहला स्थान प्राप्त किया। ललिता पाण्डेय द्वितीय और शिवानी साह तृतीय रहीं। निर्णायक डॉ. निर्मला जोशी और डॉ. निधि पाण्डेय रहे।

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान की टीना आर्या और कंचन आर्या प्रथम रहीं। एमए तृतीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र की निशा ने दूसरा और शिवानी आर्या व साक्षी काकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. दीपा पाण्डेय और डॉ. नीतिका रहीं।

विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पाण्डे ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना विकसित करती हैं। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. रेखा भट्ट ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से डॉ. बरखा रौतेला, डॉ. लक्ष्मी देवी, डॉ. शंकर कुमार, डॉ. सत्यमित्र, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. रेखा भट्ट, डॉ. हिमानी, डॉ. बबीता एवं डॉ. आस्था सहित छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला, सचिव गौरव तिवारी, नमन तिवारी, हेमा अधिकारी, वैभव एवं विशाल तथा सभी संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top