Ranikhetnews

पनघट विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चो और शिक्षकों को किया सम्मानित।

पनघट विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चो और शिक्षकों को किया सम्मानित।

अल्मोड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनघट में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य कमलेश चंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान सोनू आर्या ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साइकिल योजना के तहत विद्यार्थियों को करीब 2850 रुपये की एफडी तथा कमला नेहरू पुरस्कार योजना के तहत सत्र 2024-25 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि गोविंदवल्लभ बिष्ट समेत विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा जोशी को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top