Ranikhetnews

रानीखेत में चौराहे पर रखा चूल्हा और पतीला, महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

रानीखेत में चौराहे पर रखा चूल्हा और पतीला, महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

रानीखेत। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और विशेषकर चीनी के दामों में वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस ने बुधवार को गांधी चौक में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका और महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रसोई में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं के लगातार महंगा होने से मध्यम वर्ग, गरीब और मेहनतकश परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

इस दौरान युवा कांग्रेस ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर भी लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने संवाद और व्यंग्य के माध्यम से बढ़ती महंगाई का आम परिवारों पर पड़ने वाला असर प्रस्तुत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखेगा और सरकार से आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने की। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत, सभासद सुंदर कुँवार्बी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, मोहन सिंह बिष्ट, सतीश नेगी, दीपक सोंटियाल, शौर्य कुँवार्बी, भुवन बिष्ट, हर्षित किरौला और नितिन प्रकाश समेत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top