Ranikhetnews

शुद्धिकरण प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध तहरीर देकर कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच की मांग।

शुद्धिकरण प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध तहरीर देकर कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच की मांग।

हल्द्वानी में शुद्धिकरण मुद्दे पर सियासी माहौल उत्तराखंड में गरम होते जा रहा है। राहुल गाँधी पर हल्द्वानी में हुई FIR के बाद आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यभर के थानों, कोतवालियों और रिपोर्टिंग चौकियों में तहरीर देकर शुद्धिकरण करने वालों के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग की है। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कोतवाली रानीखेत पहुंचे और तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की मांग की। कांग्रेस की ओर से प्राथमिकी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष गुसाईं राम द्वारा दर्ज करवाई गयी है।

कांग्रेस की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि राजनीतिक कार्यक्रम के बाद मंच का कथित रूप से शुद्धिकरण किया जाना आपत्तिजनक है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं से समाज में भेदभाव और वैमनस्य की भावना को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने मामले को सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर बताते हुए संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की मांग की।

 

तहरीर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कथित भूमिका की भी निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया गया है। कांग्रेस ने पुलिस से फोटो, वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की मांग की। तहरीर के साथ घटना से संबंधित फोटो, वीडियो और प्रकाशित समाचार सामग्री भी उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी व्यक्ति या समुदाय को लेकर भेदभाव की भावना पैदा करने वाली घटनाओं से सामाजिक एकता प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई जरूरी है। कांग्रेस ने कहा कि जांच और कार्रवाई होने तक पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष गुसाईं राम ने की। इस दौरान पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, सभासद सुंदर कुँवार्बी, विनीत चौरसिया, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, गुड्डू खान, सुरेंद्र पवार, विकास कुमार, प्रदीप रावत और दीपक सोंटियाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top