Ranikhetnews

नैनीताल से लापता छात्रा पंजाब से हुयी बरामद, बालिग होने और मर्जी से शादी करने का किया दावा। पुलिस जांच में जुटी।

नैनीताल से लापता छात्रा पंजाब से हुयी बरामद, बालिग होने और मर्जी से शादी करने का किया दावा। पुलिस जांच में जुटी।

नैनीताल से पिछले 15 दिनों से गुमशुदा युवती को पुलिस द्वारा पंजाब से बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद किये जाने पर युवती ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से गयी थी, वह बालिग़ है और उसने शादी कर ली है।

पुलिस द्वारा युवती को लोकेशन के आधार पर तलाशने के प्रयास किये जा रहे थे। लेकिन छात्र का कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था। लम्बे समय बाद मिले सुरागों के आधार पर एसआई बबीता अपनी टीम के साथ पंजाब पहुंचीं और बाइकाखेड़ा थाना लंबी क्षेत्र के तरमला बस स्टैंड से छात्रा को बरामद किया गया। छात्र द्वारा दिखाए गए कागजात के आधार पर छात्रा बालिग साबित हो रही है वही उसके परिजनों ने जो दस्तावेज दिखाए हैं उनके आधार पर छात्रा नाबालिग लग रही है।

पुलिस अब दोनों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। वही फिलहाल छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया गया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top