Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में धूम धाम में मनाई गयी पं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती। प्रभात फेरी, देश भक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

रानीखेत में धूम धाम में मनाई गयी पं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती। प्रभात फेरी, देश भक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी September 11, 2025 3 Min Read
Share

रानीखेत में धूम धाम में मनाई गयी पं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती। प्रभात फेरी, देश भक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

रानीखेत: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत १३८वां जन्मदिन समारोह यहां पं गोविंद बल्लभ पंत पार्क में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। पं गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम से पूर्व प्रातः काल सभी विद्यालयों ने देश प्रेम के नारों के साथ नगर में प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल, गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, छावनी इंटर कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

- Advertisement -

मुख्य अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने कहा कि पंत जी के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेकर देश के नव निर्माण में अपना योगदान देना कृतज्ञ नागरिकों की ओर‌ से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत जन्मदिन समारोह समिति के अध्यक्ष विमल‌ सती ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमें महापुरुषों को समझने,उनसे सीखने का अवसर देते हैं। बच्चों को पंडित पंत के स्वाभिमान, ईमानदारी जैसे‌ गुणों को आत्मसात करना चाहिए। सभासद मोहन नेगी ने अध्यक्षीय संबोधन में पंत के राष्ट्र उत्थान के कार्य को याद किया।

- Advertisement -

इससे पूर्व आयोजन समिति के हरीश लाल साह ,गीता पवार ,नेहा मेहरा, राजेन्द्र पंत, परमवीर, गौरव भट्ट सोनू सिद्दीकी , अभिषेक कांडपाल ने अतिथियों का पुष्प माला व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि कुनाल रोहिला मंचासीन अतिथियों व जोगेंद्र बिष्ट ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। संचालन अशोक पंत ने किया। समारोह में वाद विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कैलाश पांडे, उमेश भट्ट, खजान पांडे,चारु पंत, बसंत कुमार, हिमांशु उपाध्याय, जीवन चंद्र पांडे, भगवंत नेगी,जोगेंद्र बिष्ट, गिरीश भगत,राजेन्द्र बिष्ट, आनंद अग्रवाल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक -शिक्षिकाएं व नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दोपहर समय मिशन इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग द्वारा पं गोविंद बल्लभ पंत के जीवनवृत्त पर अंतरविद्यालयी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने शिरकत की । प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की जिया मेहरा प्रथम, मिशन इंटर कॉलेज की चांदनी कुमारी द्वितीय और नेशनल इंटर कॉलेज की तनूजा जोशी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक विमल सती रहे। प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल ने प्रतिभागियों के भाषण कौशल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । संचालन परमवीर मेहरा और गौरव भट्ट ने किया इस मौके पर छात्र -छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाओं मौजूद रहे।

 

TAGGED: CEO kunal rohila, govind ballabh pant jayanti 2025, ranikhet news channel, Vimal Sati
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में गौशाला में घुसकर तेंदुवे ने बछिया को बनाया अपना शिकार , घटना के बाद से दहशत में ग्राम वासी, पिंजरा लगाने की मांग।
Next Article बिना फार्मेसिस्ट मेडिकल स्टोर चलाने पर बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एलोपैथिक संघ ने जताई नाराजगी। मेडिकल स्टोर तथा किराये पर डिप्लोमा देने वालों पर कार्यवाही की मांग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?