
ब्रेकिंग न्यूज़ : रानीखेत महाविद्यालय के छात्र संघ परिणाम हुए घोषित, अध्यक्ष पद पर हर्षित रौतेला ने मारी बाजी, संध्या रावत उपाध्यक्ष छात्रा तथा गौरव तिवारी सचिव पद पर निर्वाचित।
स्व० श्री जय दत्त वैला स्व० सं० से० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में हर्षित रौतेला ने अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है। वही संध्या रावत उपाध्यक्ष (छात्रा), गौरव तिवारी सचिव पद पर निर्वाचित हुए है। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
स्व० श्री जय दत्त वैला स्व० सं० से० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के छात्रसंघ 2025-2026 के लिए आज मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया। अपरान्ह 4:00 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुष्पेश पाण्डे ने मतगणना के उपरान्त परिणामों की घोषणा की, जिसके अनुसार छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर हर्षित रौतेला विजयी रहे और उन्होंने कुल 759 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी गीतिका बिष्ट को 636 मतों के अन्तर से पराजित किया। गीतिका बिष्ट ने कुल 123 मत प्राप्त किये।

उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर हुए मुकाबले में संध्या रावत ने 460 मत प्राप्त कर विजय श्री प्राप्त की और उन्होंने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी गीतान्जली जोशी को 62 मतों से पराजित किया। गीतान्जली जोशी को कुल 398 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर गौरव तिवारी ने 599 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की। उन्होंने प्रतिद्वन्द्वी उदिता किरौला को 318 मतों से पराजित किया। उदिता किरौला को कुल 281 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद पर श्री पारस खत्री, संयुक्त सचिव पद पर श्री प्रियांशु चन्द्र, सांस्कृतिक सचिव पद पर कमल कुमार एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कु० हीना आर्या निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष का पद नामांकन निरस्त होने के कारण रिक्त रहा। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधियों के पद पर कोई भी नामांकन न होने के कारण रिक्त रहे।
निर्वाचन परिणामों की घोषणा के तत्काल बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुष्पेश पाण्डे ने विजयी पदाधिकारियों को एक सादे समारोह में शपथ दिलायी। छात्र संघ प्रभारी डॉ० बी० बी० भट्ट ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को बधाई दी तथा निर्वाचन कार्य शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, आभार व्यक्त किया।
छात्र संघ निर्वाचन को सफल बनाने में छात्र संघ निर्वाचन समिति, अनुशासन मण्डल समिति के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। निर्वाचन के दौरान तहसीलदार रानीखेत श्रीमती दीपिका आर्या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हसबंस सिंह, सीओ रानीखेत थानाध्यक्ष रानीखेत महाविद्यालय परिसर में मौजूद रहे।
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा आज शनिवार को रानीखेत के दौरे पर पहुंचे। यहाँ पहुंच कर उन्होंने बाजार का भ्रमण कर मोदी सरकार के जीएसटी रिफार्म जीएसटी बचत उत्सव के बारे में स्थानीय दुकानदारों से चर्चा की साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की
आज दिनांक 27.9.2025 को सड़क एवं परिवाहन राज्य मंत्री अजय टम्टा जी फारेस्ट रेस्ट हाउस पहुँचे, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छा एवं फूलमालाओ से सांसद जी वो विधायक जी का जोर दार स्वागत किया
फॉरेस्ट रेस्ट हाउस माल रोड में भारत सरकार में सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री लोकप्रिय सांसद माननीय अजय टम्टा जी ने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात एवं बैठक की
आज केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन अजय टम्टा जी द्वारा जीएसटी बचत महोत्सव के कार्यक्रम में रानीखेत की जनता और व्यापारियों से संवाद कर जीएसटी के फायदे के बारे में अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है जीएसटी रिफॉर्म से मध्यमवर्गीय जनता को काफी लाभ पहुंचा है जिससे उनकी क्रय शक्ति में शक्ति में बढ़ोतरी हो रही है और सुविधाओं का लाभ मिल रहा है कई वस्तुओं की कीमतों में काफी अंतर आया है रोजमर्रा की चीजों में भी दाम घटने लगे हैं i आज सांसद जी बाजार में व्यापारियासे मिले , आज सांसद जी स्वर्गीय नरेंद्र रौतेला के घर भी गए , और स्वर्गीय अविनाश गोयल जी के घर भी गए उनके परिवार वालों से मिले, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल जी दीप भगत गिरीश भगत रामेश्वर गोयल,गणेश राम,विमल भट्ट,ध्यान सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष ललित सिंह मेहरा, उमेश पंत, जगदीश अग्रवाल,दर्शन मेहरा,अखिल महेश्वरी, कई ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे
मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल
