
ऑपरेशन स्वास्थ को लेकर चौखुटिया में हुआ महारैली का आयोजन, बाजार भी रहा बंद , सडको पर उतरा भारी जन सैलाब , दूर दूर सड़के प्रदर्शनकारियों से पटी।
गेवाड़ घाटी के चौखुटिया में ऑपरेशन स्वास्थ को लेकर चल रहे आंदोलन में बाजार बंद और महारैली का आयोजन किया गया। शासन प्रशासन की उम्मीदों को उलट प्रदर्शन में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। चौखुटिया की सड़के प्रदर्शनकारियों से भर गयी और दूर दूर तक केवल भीड़ ही नज़र आ रही थी।

इस महारैली में गेवाड़ घाटी से लगे खनसर घाटी व कुनिगाड़ सहित अन्य क्षेत्रो से भारी संख्या में पहुंच कर लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। लोगों ने चौखुटिया अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की तैनाती समेत ज़रूरी उपकरणों की मांग की और सरकार को चेताया। लोगों का कहना था की ये आक्रोश स्वस्थ सेवाओं के साथ सालों से की जा रही उपेक्षा का नतीजा है। पूरे चौखुटिया क्षेत्र को हमेशा से छला गया है और जितनी भी घोषणाए आज तक की गयी है कोई भी धरातल पर नहीं उतर पायी है।

चौखुटिया में प्रदर्शन के साथ साथ लगातार आमरण अनशन और क्रमिक अनशन भी किया जा रहा है। आमरण अनशन पर बैठे बुजुर्ग आंदोलनकारी चतुर सिंह को आज पुलिस ने अनशन स्थाक से उठाकर अस्पताल कराया। वहीँ नरेंद्र सिंह बिष्ट के आमरण अनशन को आज पांच दिन, कैलाश चंद्र पांडे व हेमंत सिंह बंगारी के आमरण अनशन तीसरा दिन तथा पूर्व प्रधान चंद्रा कोहली जी नवीन चंद्र तिवारी जी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा lइधर आंदोलन के समर्थन में पुष्कर कांडपाल, आनंद किरौला , गीता बिष्ट , डॉक्टर नवीन जोशी, आनंद नेगी सहित पांच लोग क्रमिक अनशन पर बैठे l


