
सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हो सकी हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले की सुनवाई, अब इस दिन तक करना होगा फैसले के लिए इंतज़ार।
हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे मामले में आज बुधवार 10 दिसंबर को होने वाली सुनवाई एक बार फिर से अगली तारीख तक टल गई हैं। लेकिन केस नम्बर 23 होने के कारण इस मामले का नंबर आज नहीं आ सका। बताय जा रहा है कि केस नंबर 15 में NGT मामला था, जिसकी सुनवाई बहुत ज्यादा लम्बी चली, जिस कारण ये मामला आज भी बेंच के सामने नहीं आ पाया, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ऑटो अपडेट में 16 दिसम्बर अगली तारीख तय की गई है, हालाँकि अभी इस तारीख के बदले जाने की संभावना भी बनी हुई है।

इस बार मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति नोंग्मीकाम कोटिश्वर सिंह की तीन सदस्यीय बेंच को सुनवाई करनी थी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रभावित क्षेत्र के भविष्य की दिशा तय करेगा।
