
रानीखेत के कृष्णा रावत ने जे.ई. मुख्य प्रवेश परीक्षा 94.52 प्रतिशत अंको के साथ पास की।
रानीखेत के गनियाद्योली के ग्राम पाली निवासी कृष्णा रावत पुत्र लाल सिंह रावत ने जे.ई. मुख्य प्रवेश परीक्षा 2026 में 94.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रानीखेत का नाम रोशन किया है। उनकी माताजी बीना रावत गृहणी हैं एवं पिताजी प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत से हुई है। पढ़ाई में ये बचपन से काफी मेधावी रहे हैं। उनकी इस सफलता से पूरे रानीखेत क्षेत्र में बच्चों के लिए प्रेरणा बनी है।

