
अल्मोड़ा के पास कार खाई में गिरी, 3 की मौत 5 घायल।
अल्मोड़ा बागेश्वर रोड पर एक वहां खाए में गिर गया जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताय जा रहा है की वाहन बागेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था और बसौली के पास महेंद्रा क्लब व ढाबे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन दिल्ली नंबर का है। परिवार बागेश्वर में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहा था, मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक 11 माह का बच्चा है। मृतकों की पहचान गोपाल राम पुत्र शेर राम निवासी उम्र 40 वर्ष, निवासी ताकुला, जाया देवी पत्नी महेश राम निवासी थपनिया ताकुला, दिव्यांश पुत्र रमेश राम 11 माह के रूप में हुई है। घायलों में मंजू देवी 42 वर्ष पत्नी गोपाल राम, वाहन चालक अर्जुन कुमार निवासी दिल्ली उम्र 36 वर्ष आदि शामिल है।

