
रानीखेत में गैस सिलेंडर रोस्टर हुआ फेल, तिथि के हिसाब से क्षेत्रों में नहीं बंट रहे सिलेंडर, जनता में बढ़ रहा आक्रोश।
एक तरह सरकार और प्रशासन गैस आपूर्ति सामान्य होने के बड़े बड़े दावे कर रहा है लेकिन ज़मीनी हकीकत सरकार के दावों की पोल खोलते नज़र आ रहे हैं। रोस्टर के मुताबिक गैस सिलेंडर आपूर्ति ना होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इंडेन गैस सर्विस रानीखेत द्वारा जिलाधिकारी के आदेश के बाद गैस वितरण हुतु एक चार्ट (रोस्टर) बनाकर सरकार को दिया गया था, जिसे प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों में गैस वितरण करने की जानकारी दी गई थी। शुरू के कुछ दिन तो रोस्टर के अनुसार गैस सिलेंडर वितरण की खबरे आती रही। लेकिन धीरे धीरे रोस्टर में तय सिस्टम बिगड़ चूका है। अब लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें कब तक प्रतीक्षा करनी होगी। उस पर मुसीबत ये है कि अब गैस गोदाम जाकर भी गैस नहीं ली जा सकती है।
पिछले 3 दिन की बात करें तो 28 मार्च को ताड़ीखेत और उसके लगे हुए क्षेत्र, 29 मार्च को गनियाद्योली और उसके लगे हुए क्षेत्र तथा आज 30 मार्च को चिलियानौला क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का वितरण होना था। लेकिन इन तीनो जगह पर सिलेंडरों का वितरण नहीं हुआ है। आक्रोशित क्षेत्र वासियों ने इस पर गहरा रोष प्रकट किया है और प्रशासन तथा गैस एजेंसी से सही और वास्तविक वितरण तिथि तथा गैस की वास्तवकि उपलब्धता की जानकारी देने की मांग की है।


