
रानीखेत समेत पूरे अल्मोड़ा जिले में पुलिस का सघन चेकिंग: 88 चालान, 2 वाहन जब्त
अल्मोड़ा जनपद के कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ विभिन्न स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, जनपद प्रवेश मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज,अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान कुल 88 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 02 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

