Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत के दो छात्रों ने मेरिट 17वें और 25वें स्थान पर जगह बनाकर बढ़ाया रानीखेत का मान।

रानीखेत के दो छात्रों ने मेरिट 17वें और 25वें स्थान पर जगह बनाकर बढ़ाया रानीखेत का मान।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
April 26, 2026
1 Min Read
Share

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परिणाम: रानीखेत के दो छात्रों ने मेरिट 17वें और 25वें स्थान पर जगह बनाकर बढ़ाया रानीखेत का मान।

रानीखेत, 26 अप्रैल 2026। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) की हाईस्कूल परीक्षा में विकासखंड ताड़ीखेत के दो मेधावी छात्रों ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ताड़ीखेत के छात्र नीरज पपनै ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर 17वां स्थान प्राप्त किया। वहीं, सेंट मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के लक्ष्य सिंह रावत ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर 25वां स्थान पाया।

नीरज पपनै ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर 17वां स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालयों, परिजनों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ताड़ीखेत के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र डंगवाल और गनियाद्योली के प्रधानाचार्य बिनोद खुल्बे ने इसे छात्रों की मेहनत, अनुशासन और लगन का फल बताया। दोनों ने मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नीरज ने कहा, “मेरा सपना इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है।” लक्ष्य ने भी इंजीनियरिंग की राह चुनने की इच्छा जताई।

- Advertisement -
लक्ष्य सिंह रावत ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर 25वां स्थान पाया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article काठगोदाम से अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग के लिए 18.22 करोड़ की स्वीकृति, कुमाऊँ वासियों को जाम से मिलेगी निजात
Next Article हे भगवान ! डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर यहाँ शमशान घाट में कर दिया विवाह समारोह का आयोजन। देखिये वीडियो।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

खरबंदा परिवार ने विद्यालय को दिया आधुनिक कंप्यूटर और 25000 का आर्थिक सहयोग।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के इस गांव में तेंदुवे ने दिन दहाड़े गौशाला में घुसकर गाय पर किया हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची गाय की जान, इलाके में अब तक 15 गायों को बना चुका है अपना शिकार।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के कृष्णा रावत ने जे.ई. मुख्य प्रवेश परीक्षा 94.52 प्रतिशत अंको के साथ पास की।

रानीखेत न्यूज़

ताड़ीखेत क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक हुयी संपन्न, सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को मंच पर रखा, बाहरी व्यक्ति के बैठक में हस्तक्षेप पर हुआ बवाल।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account