
रानीखेत में नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

मुख्य अतिथि और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC सदस्य करन माहरा ने अपने संबोधन में नेहरू को “आधुनिक भारत के निर्माता” बताया और कहा कि उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और विकास की स्थायी दिशा दी। माहरा ने युवाओं से आग्रह किया कि वे नेहरू के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रीय हित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि नेहरू का जीवन देश सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांतों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचानी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। सभा में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, अगस्त लाल साह, योगेश साह, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, त्रिलोक आर्या, भूपेंद्र आर्या, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, हेमंत बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, चंदन बिष्ट, विनीत चौरसिया, संदीप बंसल और सुरेन्द्र पवार सहित अनेक नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
