
तेज गेंदबाज़ों की खोज : जिला अल्मोड़ा के टीम के लिए इस दिन रानीखेत होगा ट्रायल।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के सभी जनपदों में प्रतिभावान तेज गेंदबाज़ों की खोज एवं चयन हेतु निशुल्क मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत एसोसिएशन के चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों की प्रतिभा का परीक्षण एवं मूल्यांकन किया जाएगा।

इसी क्रम में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा के तत्वावधान में अल्मोड़ा जनपद हेतु तेज गेंदबाज़ चयन कार्यक्रम दिनांक शनिवार, 30 मई 2026 को नर सिंह ग्राउंड, रानीखेत में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्रातः 8:30 बजे से प्रारम्भ होगी।
इस चयन प्रक्रिया में अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड/पासपोर्ट/पैन कार्ड, विगत तीन वर्षों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा ने जिले के सभी इच्छुक एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
