Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > भाजपा नेता और टिकट के दावेदार दीप पांडे ने भिकियासैण का दौरा कर पार्टी के लिए माँगा जान समर्थन।

भाजपा नेता और टिकट के दावेदार दीप पांडे ने भिकियासैण का दौरा कर पार्टी के लिए माँगा जान समर्थन।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी May 28, 2026 2 Min Read
Share

भाजपा नेता और टिकट के दावेदार दीप पांडे ने भिकियासैण का दौरा कर पार्टी के लिए माँगा जान समर्थन।

भिकियासैंण — आगामी विधानसभा चुनावों के संभावित दावेदार और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीप पांडे ने भिकियासैंण क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र की भिकियासैंण तहसील में आयोजित दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में कहा कि भाजपा की सांगठनिक मजबूती ही उसकी विजय का आधार है और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और पुख्ता करें।

दीप पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकास की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्ष विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे, इसलिए भाजपा का सत्तासीन बने रहना आवश्यक है ताकि विकास योजनाओं को निरंतरता मिलती रहे।

- Advertisement -

इस मौके पर पांडे ने भिकियासैंण बाजार में भी लोगों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जनोन्मुखी पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव तक विकास योजनाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता दीप पांडे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article तेज गेंदबाज़ों की खोज : जिला अल्मोड़ा के टीम के लिए इस दिन रानीखेत होगा ट्रायल।
Next Article जामा मस्जिद रानीखेत में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-अज़हा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी, इसी सत्र में खुलेगा विद्यालय।

कुमाऊँ न्यूज़

नैनीताल में जिला प्रशासन को लगा झटका, हाईकोर्ट ने फ्लैट्स मैदान में ईद की नमाज़ की अनुमति दी।

कुमाऊँ न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कल अल्मोड़ा में, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?