Ranikhetnews

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में उत्तराखंड के केशव नेगी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट से इतर जानिए पूरी सच्चाई।

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में उत्तराखंड के केशव नेगी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट से इतर जानिए पूरी सच्चाई।

3 जून की सुबह साढ़े आठ बजे पूर्वी दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद अब उत्तराखंड में लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। दरअसल इस अग्निकांड में आरोपी के रूप में उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार लिया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस अन्याय के खिलाफ पोस्ट कर न्याय की मांग की जा रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि पुलिस द्वारा किन आरोपों के आधार पर केशव नेगी को गिरफ्तार किया है ?

इस मामले में पुलिस होटल के मालिक लवकेश बजाज, स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अब इस शनिवार को इस मामले में चौथी गिरफ़्तारी केशव सिंह की हुयी है, जो दिलशाद गार्डन का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने उन पर आरोप लगाया है कि आग लगने में कुक की बड़ी लापरवाही थी। केशव नेगी ने पूछताछ में बताया कि इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कुछ ही देर बाद धमाका हुआ और आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक स्टोव के फटने से लगी।

केशव नेगी पर आरोप है कि आग लगते ही उसने न तो मेहमानों/कर्मचारियों को सतर्क किया और न ही बचाव का प्रयास किया बल्कि वह शटर बंद करके मौके से भाग खड़ा हुआ। आग को बढ़ता देख उसने पूरे होटल की मेन पावर सप्लाई को बंद कर दिया। बिजली कटने से इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम ठप हो गया और दरवाजे लॉक हो गए, जिससे लोग फंस गए। इस एक गलती से 21 लोगों की जान चली गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top