Ranikhetnews

नव नियुक्त पदाधिकारियों विमल भट्ट और चंद्रशेखर आर्य का रानीखेत में हुआ स्वागत।

नव नियुक्त पदाधिकारियों विमल भट्ट और चंद्रशेखर आर्य का रानीखेत में हुआ स्वागत।

गांधी चौक रानीखेत में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट और चंद्रशेखर आर्य का स्वागत किया। भाजपा द्वारा विमल भट्ट को संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद का सदस्य तथा पर्यटन गतिविधि सह-संयोजक (उत्तराखंड) का दायित्व सौंपा गया है। वहीं ताड़ीखेत के वरिष्ठ भाजपाई चंद्रशेखर आर्य को हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान का सदस्य मनोनीत किया गया। दोनों को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, मोहन नेगी और अधिवक्ता गुड्डू भगत सहित उपस्थित वक्ताओं ने नव-नियुक्त सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पावस जोशी, ध्यान सिंह, ललित मेहरा, दर्शन मेहरा, उमेश पंत, दर्शन विष्ट, संजय पंत, मुकेश पांडे, महेंद्र पाल, अजय चौहान, मनोज कुमार पांडे, रोहित शर्मा, पुष्पा तिवारी, आकांक्षा रावत, महेंद्र सिंह मेहरा और अरविंद वर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top