Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत से लापता वृद्धा का शव गांव से 1 किमी दूर मिला, दोनों हाथ-पैर न होने से गुत्थी उलझी, पोस्टमॉर्टम में भी नहीं हुआ मौत के कारणों का खुलासा।

रानीखेत से लापता वृद्धा का शव गांव से 1 किमी दूर मिला, दोनों हाथ-पैर न होने से गुत्थी उलझी, पोस्टमॉर्टम में भी नहीं हुआ मौत के कारणों का खुलासा।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 23, 2026
2 Min Read
Share

रानीखेत से लापता वृद्धा का शव गांव से 1 किमी दूर मिला, दोनों हाथ-पैर न होने से गुत्थी उलझी, पोस्टमॉर्टम में भी नहीं हुआ खुलासा।

रानीखेत — रानीखेत तहसील के मलौटा गांव के पास मंगलवार को 88 वर्षीया चंद्रा देवी का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों में पाया गया। मृतका घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिली। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रारंभिक रूप से वन्य जीव के हमले की आशंका जताई है। शव की स्थिति ऐसी थी कि सिर व दोनों हाथ-पैर न होने के कारण इलाके में चर्चा और चिंता फैल गई।

परिवार के अनुसार वृद्धा 17 जुलाई को अचानक लापता हो गई थीं। खोजबीन करने के बाद परिजनों ने कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम जब शव बरामद हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची, देर शाम पंचनामा किया और बुधवार की सुबह उप-जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

- Advertisement -

पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम ने बताया कि शव बुरी तरह सड़-गल चुका था और शुरुआती जांच से भी मृत्यु के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया। शव का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

वन्य जीव के हमले की संभावना के मद्देनजर वन विभाग भी सतर्क हो गया है। वन विभाग की टीम गांव में गश्त बढ़ा दी गई है और रेंजर ग्रामीणों से सतर्क रहने व जंगली जानवर दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पिंजड़ा भी लगाया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विभाग जांच में आगे बढ़ेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया रानीखेत तहसील का औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
Next Article नैनीताल से हल्द्वानी जा रही टवेरा खाई में गिरी; छह पर्यटक समेत चालक गंभीर घायल।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गनियाद्योली-सिंगोली मार्ग पर खतरा, टूटे कॉजवे और सुरक्षा दीवारें, डीएम से कार्रवाई की मांग।
  • भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
  • विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा
  • रानीखेत में बीच सड़क पर पौधरोपण कर कांग्रेस ने बदहाल सडकों पर जताया विरोध, सरकार के विकास दावों पर उठाए सवाल।
  • क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही दो दिन रहेगी बंद।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत में अवैध सम्बन्धो के शक में पिता संग विद्यालय पहुंचकर पत्नी ने शिक्षक को पीटा, व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ था शक।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के सौनी गांव में मिली हिडाम निवासी महिला का बेटा आया सामने, मार पीट और सड़क पर छोड़ने के आरोप को गलत बताया। देखिये वीडियो क्या रखा अपना पक्ष।

रानीखेत न्यूज़

जामा मस्जिद रानीखेत में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-अज़हा।

रानीखेत न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगातार चौथे साल मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा रैली, देश भक्ति से गूंजा रानीखेत।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account