Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > नैनीताल के भोटिया मार्किट में सुबह-सुबह लगी भीषण आग से तीन दुकाने हुई ख़ाक।

नैनीताल के भोटिया मार्किट में सुबह-सुबह लगी भीषण आग से तीन दुकाने हुई ख़ाक।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी July 31, 2026 2 Min Read
Share

नैनीताल के भोटिया मार्किट में सुबह-सुबह लगी भीषण आग से तीन दुकाने हुई ख़ाक।

नैनीताल के न्यू पालिका मार्किट (पूर्व में भोटिया मार्किट /तिब्बती मार्किट) में स्थित प्रसिद्ध चाइनीज फूड आउटलेट ‘तमंग मोमोज़’ में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। माँ नयना देवी मंदिर के पास स्थित इस दुकान में लगी आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान अपनी चपेट में आ गई। आग सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच लगी। जांच के मुताबिक, आग शॉट सर्किट के कारण बताया जा रहा है। बाद में गैस सिलेंडर फटने से आग भड़की, जो तेजी से फैलती गई। दुकान में रखे सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की तीन बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तेज बारिश के बीच फायर टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि इसने बगल की दुकान को भी चपेट में ले लिया।

आग से ‘तमंग मोमोज़’ दुकान का भारी नुकसान हुआ है। दुकान में मोमो, चाउमीन, थुपका, सूप सहित विभिन्न चाइनीज व्यंजन बनाए और बेचे जाते थे। फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है। दुकान में सो रहे स्टाफ सदस्यों ने तुरंत दुकान मालिक सुंदर और फायर सर्विस को सूचना दी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

- Advertisement -

इसके अलावा सवेरे 3:36 पर बाजार के गेमिंग ज़ोन नामक बच्चों की दुकान में आग लग गई। इस आग पर भी दमकल विभाग ने काबू पा लिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हल्द्वानी में दरिंदगी : 12 साल की बालिका का कोतवाली से 200 मीटर दूर छः घंटे में दो बार अपहरण, दो दिन तक अलग-अलग युवकों ने किया दुष्कर्म।
Next Article थाना जलाने भर से UAPA कैसे लग जाएगा?”—हल्द्वानी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से पूछे सवाल, उत्तराखंड सरकार की याचिका खारिज, अब्दुल मलिक की जमानत बरकरार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

थाना जलाने भर से UAPA कैसे लग जाएगा?”—हल्द्वानी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से पूछे सवाल, उत्तराखंड सरकार की याचिका खारिज, अब्दुल मलिक की जमानत बरकरार।

कुमाऊँ न्यूज़

हल्द्वानी में दरिंदगी : 12 साल की बालिका का कोतवाली से 200 मीटर दूर छः घंटे में दो बार अपहरण, दो दिन तक अलग-अलग युवकों ने किया दुष्कर्म।

कुमाऊँ न्यूज़

SIR – अल्मोड़ा जिले में 98,529 मतदाताओं को जारी हुआ नोटिस, अल्मोड़ा में सबसे अधिक तो रानीखेत में सबसे कम नोटिस।

कुमाऊँ न्यूज़

भाजपा कार्यालय की सफाई फायर ब्रिगेड और जल संसथान के टैंकर से करवाने पर भड़के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, दी आंदोलन की चेतवानी।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?