Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > जिस कंपनी में लिया सब कॉन्ट्रैक्ट का काम उसी कंपनी में कर दी 5 लाख रूपये की केबिल चोरी।

जिस कंपनी में लिया सब कॉन्ट्रैक्ट का काम उसी कंपनी में कर दी 5 लाख रूपये की केबिल चोरी।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी August 2, 2026 3 Min Read
Share

Contents
जिस कंपनी में लिया सब कॉन्ट्रैक्ट का काम उसी कंपनी में कर दी 5 लाख रूपये की केबिल चोरी।बरामदगीकार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

जिस कंपनी में लिया सब कॉन्ट्रैक्ट का काम उसी कंपनी में कर दी 5 लाख रूपये की केबिल चोरी।

चौखुटिया। मासी-चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइन को बंच केबिल में परिवर्तित करने के कार्य के दौरान हुई लाखों रुपये की केबिल चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में नामजद सब-कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की छह बंडल विद्युत केबिल और एक केबिल कटर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मैसर्स एस.जे. ट्रांसफॉर्मर्स एलएलपी के मैनेजर वासुदेव चिलकोटी ने कोतवाली चौखुटिया में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी मासी-चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बंच केबिल में बदलने का कार्य कर रही है। 29 जुलाई को कार्यस्थल का निरीक्षण करने पर छह ड्रमों में रखी विद्युत केबिल में से बड़ी मात्रा में केबिल गायब मिली। कंपनी ने यह कार्य सब-कॉन्ट्रैक्टर रंजीत को सौंपा था, जो घटना के बाद बिना किसी सूचना के कार्यस्थल से फरार हो गया। इस आधार पर उस पर चोरी की आशंका जताई गई।

- Advertisement -

तहरीर के आधार पर कोतवाली चौखुटिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सचेन्द्र यादव को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त को घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी रंजीत (28) पुत्र यादराम, निवासी ग्राम यूसुफपुर नगलिया करनपुर, थाना पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद को चौखुटिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई करीब पांच लाख रुपये मूल्य की छह बंडल विद्युत केबिल और एक केबिल कटर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बरामदगी

  1. छह बंडल विद्युत केबिल
  2. एक केबिल कटर
  3.  बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

* उपनिरीक्षक सचेन्द्र यादव
* अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा
* कांस्टेबल संदीप कुमार
* कांस्टेबल राजेश भट्ट (एसओजी, अल्मोड़ा)

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कुमाऊँ टाइगर : पं. मदन मोहन उपाध्याय की अदम्य गाथा, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था , रानीखेत – द्वाराहाट के पहले विधायक की पुण्य तिथि पर विशेष लेख।
Next Article रानीखेत में नाद संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ, बच्चों व महिलाओं को मिलेगा संगीत-नृत्य का मंच।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

रेडा उत्तराखंड की कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी का गठन, पंकज जोशी अध्यक्ष, प्रदीप नेगी बने सचिव।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना जलाने भर से UAPA कैसे लग जाएगा?”—हल्द्वानी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से पूछे सवाल, उत्तराखंड सरकार की याचिका खारिज, अब्दुल मलिक की जमानत बरकरार।

कुमाऊँ न्यूज़

नैनीताल के भोटिया मार्किट में सुबह-सुबह लगी भीषण आग से तीन दुकाने हुई ख़ाक।

कुमाऊँ न्यूज़

हल्द्वानी में दरिंदगी : 12 साल की बालिका का कोतवाली से 200 मीटर दूर छः घंटे में दो बार अपहरण, दो दिन तक अलग-अलग युवकों ने किया दुष्कर्म।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?