Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले दो दिन के लिए ऑरेंज – येलो अलर्ट हुआ जारी।

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले दो दिन के लिए ऑरेंज – येलो अलर्ट हुआ जारी।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी August 4, 2026 2 Min Read
Share

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले दो दिन के लिए ऑरेंज – येलो अलर्ट हुआ जारी।

देहरादून, 4 अगस्त। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 5 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत नौ जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर की संभावना है। 6 अगस्त को भी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी और बागेश्वर में भारी वर्षा के आसार हैं। 7 और 8 अगस्त को भी कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

विभाग के मुताबिक 9 और 10 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर रानीखेत अस्पताल में फल वितरण, दीर्घ आयु की कामना की।
Next Article हर घर तिरंगा अभियान 9 से, 15 अगस्त की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी अल्मोड़ा बोले : तहसील से पंचायत तक गरिमापूर्ण होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

हर घर तिरंगा अभियान 9 से, 15 अगस्त की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी अल्मोड़ा बोले : तहसील से पंचायत तक गरिमापूर्ण होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह।

कुमाऊँ न्यूज़

एम्स के बाद किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संसथान खोलने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री से मिले अजय भट्ट, राज्य सरकार ने भेजा 50 एकड़ भूमि का प्रस्ताव।

कुमाऊँ न्यूज़

मोहान में 21 वर्षीय युवती को बाघ ने बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल।

कुमाऊँ न्यूज़

सल्ट में यूकेडी की रैली में आशीष नेगी ने ‘जल, जंगल और जमीन’ के संरक्षण का संकल्प दोहराया, सल्ट विधायक के विवादित वीडियो पर भी चेतावनी।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?