Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > मजखाली क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले व्यक्ति से एक दशक बाद मिला परिवार, चौकी प्रभारी की पहल से लौटी घर की खुशियां।

मजखाली क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले व्यक्ति से एक दशक बाद मिला परिवार, चौकी प्रभारी की पहल से लौटी घर की खुशियां।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी August 7, 2026 3 Min Read
Share

मजखाली क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले व्यक्ति से एक दशक बाद मिला परिवार, चौकी प्रभारी की पहल से लौटी घर की खुशियां।

मजखाली (रानीखेत)। अल्मोड़ा पुलिस की संवेदनशीलता और नव नियुक्त मजखाली चौकी प्रभारी एसआई विनोद फर्त्याल की सूझबूझ से एक दशक से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति आखिरकार अपने परिवार से मिल गया। करीब दस वर्ष बाद बेटे और परिजनों से मुलाकात होने पर भावुक पल देखने को मिले और परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं।

पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ श्याम सिंह पिछले लगभग दस वर्षों से ताड़ीखेत और मजखाली क्षेत्र में इधर-उधर भटकते हुए जीवन बिता रहे थे। स्थानीय लोग उन्हें पहचानते तो थे, लेकिन उनकी वास्तविक पहचान और घर-परिवार के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। मजखाली चौकी प्रभारी एसआई विनोद फर्त्याल ने व्यक्ति को चौकी लाकर धैर्यपूर्वक पूछताछ की। साथ ही नेटग्रिड पोर्टल के माध्यम से भी उसकी पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन मामला काफी पुराना होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

- Advertisement -

पूछताछ के दौरान पुलिस ने व्यक्ति को लिखने के लिए डायरी दी। उसने उसमें केवल “राजेपुर” शब्द लिखा। पुलिस ने इसी सुराग को आधार बनाकर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद स्थित थाना राजेपुर से संपर्क किया। फोटो सत्यापन और अन्य जानकारियों के मिलान के बाद चार दिन के भीतर उसकी पहचान श्याम सिंह (51) पुत्र फेरू सिंह, निवासी ग्राम राजेपुर राठौड़ी, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

बुधवार को श्याम सिंह का पुत्र अमित सिंह और अन्य परिजन मजखाली चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद श्याम सिंह करीब दस वर्ष पहले घर से लापता हो गए थे। लंबे समय तक तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। करीब एक दशक बाद श्याम सिंह को सकुशल सामने देखकर परिजन भावुक हो उठे। उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस और उत्तराखंड पुलिस की संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस मानवीय पहल से वर्षों से बिछड़ा एक परिवार फिर से एक हो सका।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाया फ्लाइंग व्हीकल, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया में फ़ैल सनसनी, लोग कर रहे तारीफ।
Next Article सल्ट के डभरा सौराल में बाघ के हमले का विरोध पड़ा महंगा, हाईवे चक्काजाम करने पर नौ पर मुकदमा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

भतरौंजखान में कांग्रेस ने फूँका स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री तथा उत्तराखंड सरकार का पुतला।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में युवा कांग्रेस की बैठक : मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को चर्चा।

रानीखेत न्यूज़

भतरौंजखान अस्पताल में लगे थे ताले, रानीखेत से भी रेफेर किया, अल्मोड़ा पहुंचने तक पूर्व प्रधान की हो गई मौत। परिजनों के आरोपों के बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने बिठाई जांच।

रानीखेत न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर रानीखेत अस्पताल में फल वितरण, दीर्घ आयु की कामना की।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?