Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली : खड़गे ने फूंका 2027 का बिगुल, भाजपा आरएसएस पर बरसे, कहा – ‘भाजपा में जाते ही भ्रष्टाचार की धुलाई’

हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली : खड़गे ने फूंका 2027 का बिगुल, भाजपा आरएसएस पर बरसे, कहा – ‘भाजपा में जाते ही भ्रष्टाचार की धुलाई’

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी August 8, 2026 5 Min Read
Share

Contents
हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली : खड़गे ने फूंका 2027 का बिगुल, भाजपा आरएसएस पर बरसे, कहा – ‘भाजपा में जाते ही भ्रष्टाचार की धुलाई’‘भाजपा में जाते ही भ्रष्टाचार की धुलाई’बोले- उत्तराखंड में पैसा बोल रहाअंकिता हत्याकांड पर सरकार को घेराभाजपा-आरएसएस पर स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर हमलाप्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का भी उठाया मुद्दा

हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली : खड़गे ने फूंका 2027 का बिगुल, भाजपा आरएसएस पर बरसे, कहा – ‘भाजपा में जाते ही भ्रष्टाचार की धुलाई’

हल्द्वानी, संवाददाता। कांग्रेस ने उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए शुक्रवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल कर भ्रष्टाचार के मामलों में राहत देने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को बिना पैसे और सिफारिश के मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी।

खड़गे ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरों की भूमि भी है। कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों ने देश की रक्षा में अद्वितीय योगदान दिया है। उन्होंने कुमाऊं रेजिमेंट के शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का पहला परमवीर चक्र उत्तराखंड की धरती से जुड़े वीर को मिला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को गर्व होना चाहिए कि वे देश की रक्षा करने वाले वीरों की भूमि से आते हैं।

- Advertisement -

‘भाजपा में जाते ही भ्रष्टाचार की धुलाई’

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर विपक्षी नेताओं को अपने पाले में करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को भाजपा पहले भ्रष्टाचारी बताती है, वही नेता भाजपा में शामिल होते ही साफ-सुथरे हो जाते हैं। खड़गे ने इसे ‘वॉशिंग मशीन की राजनीति’ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर आरोपों से घिरे नेताओं को अपने साथ शामिल कर रही है।

खड़गे ने अपने लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह करीब 58 साल से राजनीति में हैं। ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक संगठन में काम करते हुए आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता संगठन में मेहनत कर ऊपर पहुंचता है।

बोले- उत्तराखंड में पैसा बोल रहा

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में युवाओं को पैसे के बल पर नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में ‘पैसा बोल रहा है’। कांग्रेस सत्ता में आई तो नौकरियां मेरिट लिस्ट के आधार पर दी जाएंगी। युवाओं को रोजगार के लिए न पैसा देना होगा और न किसी की सिफारिश लगानी पड़ेगी। शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर खड़गे ने केंद्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि देश में डिग्री तो मिल रही है, लेकिन युवाओं के हाथ में जरूरी हुनर नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लक्ष्य का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम काम जमीन पर हुआ है।

- Advertisement -

अंकिता हत्याकांड पर सरकार को घेरा

खड़गे ने अंकिता हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं लाना चाहती। उनके अनुसार, प्रभावशाली लोगों की भूमिका के कारण मामले को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और व्यवस्था बदलने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा।

भाजपा-आरएसएस पर स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर हमला

खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान नहीं देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने सवाल किया कि आजादी की लड़ाई के दौरान भाजपा या आरएसएस का कौन व्यक्ति जेल गया था। उन्होंने कहा कि आज देशभक्ति की बात करने वालों को अपने इतिहास पर भी जवाब देना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का भी उठाया मुद्दा

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर आंदोलनों के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने पैलेट गन, वाटर कैनन, आंसू गैस और बैरिकेडिंग के दौरान कथित तौर पर कठोर उपाय अपनाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि उनके आंदोलन को दबाना चाहिए।

खड़गे ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस को मौका दे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मानवता हुई शर्मसार, गधेरे के पास जीवित मिला नवजात शिशु, क्षेत्र में अटकलों का दौर, बच्चा अस्पताल में भर्ती।
Next Article अब अल्मोड़ा स्टेडियम में भी उडी फ्लाइंग कार, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने ट्रायल फ्लाइट देखने के लिए बुलाया, सीएम धामी ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, सहयोग का आश्वासन भी मिला।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

अब अल्मोड़ा स्टेडियम में भी उडी फ्लाइंग कार, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने ट्रायल फ्लाइट देखने के लिए बुलाया, सीएम धामी ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, सहयोग का आश्वासन भी मिला।

कुमाऊँ न्यूज़

सल्ट के डभरा सौराल में बाघ के हमले का विरोध पड़ा महंगा, हाईवे चक्काजाम करने पर नौ पर मुकदमा।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाया फ्लाइंग व्हीकल, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया में फ़ैल सनसनी, लोग कर रहे तारीफ।

कुमाऊँ न्यूज़

चौखुटिया में खाई में गिरी शिक्षकों की कार, चार शिक्षक घायल।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?