Ranikhetnews

अब अल्मोड़ा स्टेडियम में भी उडी फ्लाइंग कार, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने ट्रायल फ्लाइट देखने के लिए बुलाया, सीएम धामी ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, सहयोग का आश्वासन भी मिला।

अब अल्मोड़ा स्टेडियम में भी उडी फ्लाइंग कार, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने ट्रायल फ्लाइट देखने के लिए बुलाया, सीएम धामी ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, सहयोग का आश्वासन भी मिला।

बीते रोज से अल्मोड़ा के जागेश्वर निवासी रवि टम्टा पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने रवि टम्टा को अल्मोड़ा स्टेडियम बुलाया और पूरी सुरक्षा के साथ फ्लयिंग कार का ट्रायल देखा। स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के दौरान रवि टम्टा ने अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लाइंग व्हीकल को उड़ाकर अपने प्रयोग को जमीन पर उतारा। ट्रायल के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के भी मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा के आवश्यक मानकों का ध्यान रखते हुए पूरी प्रक्रिया कराई गई।

सीएम धामी ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

रवि टम्टा की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे बातचीत की। उन्होंने फ्लाइंग व्हीकल की सफल ट्रायल उड़ान पर रवि को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के नवाचार विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं। उन्होंने रवि टम्टा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके नवाचार को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने रवि टम्टा की उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाले ऐसे नवाचार प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच देते हैं। साथ ही युवाओं को परंपरागत सोच से आगे बढ़कर नई तकनीक और प्रयोगों की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रशासन की ओर से नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा ने स्वयं तैयार किए सिंगल सीटेड फ्लाइंग व्हीकल **‘हैपिडा स्काइनेक्स’ (Hapida Skynex)** की सफल ट्रायल उड़ान भराकर नई उपलब्धि हासिल की है। पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावर से संचालित इस फ्लाइंग डिवाइस को भविष्य की स्वच्छ और सतत परिवहन तकनीक की दिशा में अहम प्रयोग माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top