Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > अल्मोड़ा जिले के 9 लोगों ने साइबर अपराधियों को दे रखे थे अपने बैंक खाते, हो रहा था भारी लेन देन , पुलिस ने खाते बंद करवा कर 9 लोगों पर दर्ज किया मुक़दमा।

अल्मोड़ा जिले के 9 लोगों ने साइबर अपराधियों को दे रखे थे अपने बैंक खाते, हो रहा था भारी लेन देन , पुलिस ने खाते बंद करवा कर 9 लोगों पर दर्ज किया मुक़दमा।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
September 3, 2026
3 Min Read
Share

Contents
अल्मोड़ा जिले के 9 लोगों ने साइबर अपराधियों को दे रखे थे अपने बैंक खाते, हो रहा था भारी लेन देन , पुलिस ने खाते बंद करवा कर 9 लोगों पर दर्ज किया मुक़दमा।क्या होता है म्यूल अकाउंट?अल्मोड़ा पुलिस की अपील-

अल्मोड़ा जिले के 9 लोगों ने साइबर अपराधियों को दे रखे थे अपने बैंक खाते, हो रहा था भारी लेन देन , पुलिस ने खाते बंद करवा कर 9 लोगों पर दर्ज किया मुक़दमा।

रानीखेत/अल्मोड़ा। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे संदिग्ध बैंक खातों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस ने अभियान चलाकर नौ खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में चिह्नित किया है। इन खातों के धारकों के खिलाफ संबंधित थानों में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में 24 अगस्त से एक सप्ताह तक जिलेभर में म्यूल खातों के खिलाफ सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस ने आई4सी (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) से मिली सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध और अत्यधिक लेन-देन वाले बैंक खातों की जांच की। पुलिस ने बैंकों और खाताधारकों से संपर्क कर खातों की गतिविधियों की निगरानी और सत्यापन किया। जांच में जिले के विभिन्न बैंकों के नौ खाते म्यूल अकाउंट पाए गए। पुलिस ने खातों से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाकर खाताधारकों को चिह्नित किया और संबंधित थानों में उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए।

- Advertisement -

क्या होता है म्यूल अकाउंट?

म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है, जिसका उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा ठगी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने, दूसरे खातों में पैसा ट्रांसफर करने अथवा धनराशि छिपाने के लिए किया जाता है। पुलिस ने आमजन से अपने बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई या अन्य बैंकिंग माध्यम किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न देने की अपील की है।

अल्मोड़ा पुलिस की अपील-

1. अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें।
2. अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या मोबाइल सिम किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें।
3. किसी भी प्रकार के आसान कमाई अथवा लाभ के प्रलोभन में आकर अपना बैंक खाता किसी अन्य के उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं।
4. अज्ञात कॉल, लिंक, मैसेज एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रलोभनों से सतर्क रहें।
5. साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन-1930 पर सूचना दें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं।
6. यदि कोई व्यक्ति आपको कमीशन या अन्य किसी लाभ का प्रलोभन देकर आपका बैंक खाता धनराशि प्राप्त करने अथवा भेजने के लिए मांगता है, तो ऐसे व्यक्ति की सूचना तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को दें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत अस्पताल में फल वितरित कर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का जन्मदिन मनाया।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अल्मोड़ा जिले के 9 लोगों ने साइबर अपराधियों को दे रखे थे अपने बैंक खाते, हो रहा था भारी लेन देन , पुलिस ने खाते बंद करवा कर 9 लोगों पर दर्ज किया मुक़दमा।
  • रानीखेत अस्पताल में फल वितरित कर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का जन्मदिन मनाया।
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में रानीखेत के राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी स्कूल के दो छात्रों का चयन। विद्यालय परिवार ने जताई ख़ुशी।
  • रानीखेत अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर युवा कांग्रेस मुखर, 7 प्रमुख मांगो को लेकर अस्पताल और जिला प्रशासन से मिले पदाधिकारी।
  • रानीखेत में क्यूट कान्हा प्रतियोगिता प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चो को दर्शको का मन मोह लिया। सात साल से आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

10 जुलाई को इन छः जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद। आदेश हुए जारी।

कुमाऊँ न्यूज़

स्वास्थ्य सेवाओं की हालत ठीक करने को लेकर चौखुटिया की जनता उतरी सड़क पर। संघर्ष को नाम दिया “ऑपरेशन स्वास्थ्य”, 5 दिन से जनता आंदोलनरत।

कुमाऊँ न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के कारण कैंची धाम में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे, मंदिर समिति ने दोपहर बाद ही आने की अपील की।

कुमाऊँ न्यूज़

कैंची धाम के जाम में फँसी गर्भवती, एम्बुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म, एम्बुलेंस कर्मी की हो रही तारीफ।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account