Ranikhetnews

द्वाराहाट की युवती से मारपीट,यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने वाले अभियुक्त को दिल्ली से धर दबोचा।

द्वाराहाट की युवती से मारपीट,यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने वाले अभियुक्त को दिल्ली से धर दबोचा।

द्वाराहाट निवासी एक युवती के साथ मारपीट, यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने वाले अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा है। द्वाराहाट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दिल्ली के दूसरे समुदाय के एक परिवार पर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले मुस्लिम युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।

रविवार को द्वाराहाट थाने में दी तहरीर में एक व्यक्ति ने कहा कि समिरुल इस्लाम निवासी 308 पुरिया मोहल्ला तुगलकाबाद बदरपुर दक्षिणी दिल्ली ने मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। वर्ष 2022 में समिरुल इस्लाम उनकी पुत्री के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में आया और बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया। इस मामले में वाद मुकदमा किशोर अपराध न्यायालय में चला था।

समिरुल इस्लाम ने उनकी पुत्री से दोबारा संपर्क कर उसे शादी का झांसा देकर 25 नवंबर 2024 को अपने साथ दिल्ली ले गया। उसने उसका यौन शोषण, मारपीट, गालीगलौज की। आरोप है कि समिरुलं और उसकी मौसी मौसमी खातून और नाना खोकन सरकार व नांनी मेरी पुत्री पर इस्लाम धर्म कबूल करने और बदलकर मुस्लिम, नाम रखने का दबाव डाल रहे हैं। अब वह और उसका परिवार उनकी बेटी पर धर्म बदलने या 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाकर मारपीट करते हैं। बेटी की स्थिति को देखते हुए वह उसे घर लेकर आ गए हैं। दिल्ली से वह लोग रोज फोन कर जान से मारने की धमकी और रुपयों की मांग कर रहे हैं।

थाने में प्राथमिकी दर्ज होने पर एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर द्वाराहाट पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए दिनांक 03/08/2025 को युवती से मारपीट व यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी समीरुल इस्लाम पुत्र सदिकुल इस्लाम निवासी ट्रांसफार्मर छुरिया मौहल्ला ग्राम तुगलकाबाद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया और आज दिनांक 4 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की गई है। विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top