Ranikhetnews

स्थानांतरण से पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद रानीखेत में शुरू करवा गए सखी बाज़ार, महिलाओं को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को बेचने की मिलेगी सुविधा।

स्थानांतरण से पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद रानीखेत में शुरू करवा गए सखी बाज़ार, महिलाओं को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को बेचने की मिलेगी सुविधा।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद की पहल पर शुरू किए गए सखी बाजार का शुभारंभ किया। ताड़ीखेत बाजार में स्थित इस सखी बाजार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों को विक्रय करने का उपयुक्त स्थान दिया गया है।

इस केंद्र में महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों, स्थानीय फलों एवं सब्जियों का विक्रय महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं विधायक ने संयुक्त मैजिस्ट्रेट श्री आनंद की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। महिलाओं को बाजार ढूंढना नहीं पड़ेगा। उनके उत्पादों को उचित दाम मिल सकेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला उत्थान एवं महिला शसक्तीकरण को लेकर जनपद में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सखी बाजार मुख्यमंत्री जी के महिला सशक्तिकरण के विज़न में सकारात्मक योगदान देगा।

संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद ने कहा कि उनके द्वारा ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत 3 स्थानों पर ऐसे बाजार बनाने पर कार्य किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर ताड़ीखेत बाजार में इसकी स्थापना की गई है। इसकी सफलता को देखते हुए अन्य जगहों पर भी ऐसे ही महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए बाजार स्थापित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ावा दिया जा सके।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top