Ranikhetnews

रानीखेत में बारिश के तेज बहाव में गधेरे में बह गया युवक, श्राद्ध संपन्न कर लौट रहा था घर, परिवार में मचा कोहराम।

रानीखेत में बारिश के तेज बहाव में गधेरे में बह गया युवक, श्राद्ध संपन्न कर लौट रहा था घर, परिवार में मचा कोहराम।

पूरे क्षेत्र में बारिश का कहर लगातार जारी है। जगह जगह से जान माल के नुकसान की खबरें सामंने आ रही हैं। ऐसी ही एक दुर्घटना में रानीखेत में एक 35 वर्षीय युवक की पानी में बाइक समेत बहाने से मौत हो गयी। भारी बारिश के चलते रानीखेत में कुंजगढ नदी के सहायक तितालीखेत व भैंसकुरी गधेरे ने रौद्र रूप ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में कुड़कोली गांव (अम्याडी क्षेत्र) निवासी कपिल पंत (35) पुत्र दिनेश चंद्र पंत सोमवार की सुबह देवलीखेत गांव में श्राद्ध करने गया थे। वापसी में बिनसर के निकट बहने वाले भैंसकुरी गधेरे को पार करते समय मोटरसाइकिल समेत बह गए। घटना के बाद उनका शव बरामद कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। उनके पिता का देहांत भी 3 – 4 महीने पहले ही हुआ है। उनकी एक संतान भी है जिसकी उम्र लगभग 1 वर्ष के आस पास है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने इस भैंसकुरी गधेरे में गार्डर लगाने की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओ को रोका जा सके।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top