Ranikhetnews

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य वार्ता का हुआ आयोजन। शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य वार्ता का हुआ आयोजन। शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.के.एस.के.) के तहत आज जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में में छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस स्वास्थ्य वार्ता में लड़कों के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, जंक फूड के दुष्प्रभाव, मादक द्रव्यों के सेवन के नुकसान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर चर्चा की गई।

लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों, एनीमिया मुक्त कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और अंत में किशोर लड़कियों के लिए सर्वाइकल कार्सिनोमा वैक्सीन अनुसूची पर स्वास्थ्य वार्ता दी गई।

यह स्वास्थ्य वार्ता कुमाऊँ मंडल के निदेशक डॉ. के. के. पांडे के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शन में डॉ. दीपक शर्मा (एमबीबीएस, एमडी, सामुदायिक चिकित्सा) द्वारा दी गई। यह स्वास्थ्य वार्ता विशेष रूप से आयोजित की गई थी। डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत अल्प समय में इस प्रकार की स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top