Ranikhetnews

बेसहारा पशुओं से परेशान ग्रामीण गुहार लेकर पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय, फसल बर्बाद होने से लोगों में आक्रोश।

बेसहारा पशुओं से परेशान ग्रामीण गुहार लेकर पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय, फसल बर्बाद होने से लोगों में आक्रोश।

बेसहारा पशुओं से परेशान सौनी क्षेत्र वासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर बेसहारा पशुओ से नजात दिलाने की गुहार लगायी है। सकयुक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. ये आवारा पशु खेतो में घुसकर हमारी फसल को बर्बाद कर रहे है.

क्षेत्र वासियों ने कहा है कि इससे पूर्व दि० 15-09-2023 को भी ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को अवगत कराया था. लेकिन उसमे आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। खेतो को नुकसान साथ साथ इन पशुओं के कारण सडको में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पशुओ की रोकथाम हेतु ठोस कदम उठाए जाएं तथा इनवे लिए गौशालाओ की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में कैलाश उपाध्याय,मनोहर उपाध्याय,नंदकिशोर पंत, अंकिता पंत आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top