Ranikhetnews

अगले 24 घंटे भरी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में स्कूलों में रहेगा अवकाश , देखें आदेश।

अगले 24 घंटे भरी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में स्कूलों में रहेगा अवकाश , देखें आदेश।

मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में (दिनांक 31/08/2025, से 01/09/ 2025, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, कोटद्वार, मसूरी, खटीमा, श्रीनगर, चकराता, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, विकासनगर, देवप्रयाग तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश/तूफान/बिजली गिरने/बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है।

जिस पर कल 01 सितंबर को भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद अल्मोड़ा जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए है। इस संबंध में जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय तथा जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने आदेश जारी किया है। देखें आदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top