Ranikhetnews

गौवंश तस्करो का समर्थन करने के आरोप में विश्व हिन्दू परिषद् ने रानीखेत में खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंका।

गौवंश तस्करो का समर्थन करने के आरोप में विश्व हिन्दू परिषद् ने रानीखेत में खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंका।

विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आज रानीखेत में खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला दहन किया गया। विहिप नेताओं ने आरोप लगाया की खानपुर विधायक उमेश कुमार हिंदू विरोधी बयान देने, हिंदू संगठनों का लगातार विरोध करने और बजरंग दल द्वारा पकड़ी गई गौ मांस से भरी गाड़ी में पकड़े गए गौ हत्यारे को बचाने का कार्य किया है। विहिप नेताओ ने उमेश कुमार का पुतला फूंककर चेतावनी दी की किसी भी कीमत पर गौ हत्या बर्दाश्त नहीं की जाऐगी।

जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त ने कहा कि विधर्मियों द्वारा देवभूमि में इस तरह की गई हरकते हिन्दू भावनाओं को आहत करने वाली हैं और इस तरह कि घटनाओं का पुरजोर विरोध किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद नगर उपाध्यक्ष दिगम्बर सिंह मनराल द्वारा उत्तराखंड में गौ वंश की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि सनातन का ढोल पीटने वाली सरकार गौ वंश को बसाने और बचाने में नाकाम है।

नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय जी ने कहा कि जेहादियों का बचाव कर रहे उमेश कुमार को भगवान सद्बुद्धि दे और सरकार इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करें नहीं तो विश्व हिन्दू परिषद बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा।

कार्यक्रम में गिरीश भगत, पंकज बिष्ट, कमल कुमार, हेम कुमार, कैलाश बिष्ट, मनमोहन मेहरा, मनोज अग्रवाल, मनोज नैनवाल, विपिन कुमार भार्गव, अजय पुनेठा, अमित जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, लक्की, नवीन पन्त, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top