Ranikhetnews

पहाड़ में एक और बच्ची बनी तेंदुवे का शिकार, घर के बहार से उठा ले गया तेंदुवा, पास ही मिला क्षत विक्षत शव।

पहाड़ में एक और बच्ची बनी तेंदुवे का शिकार, घर के बहार से उठा ले गया तेंदुवा, पास ही मिला क्षत विक्षत शव।

उत्तराखंड में तेंदुवे का आतंक लगातार दिखाए दे रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब किसी ना किसी कोने से तेंदुवे के हमले का समाचार ना आता हो। बीती रात एक दुखद घटना में कोटद्वार के पोखड़ा रेंज में घर के बाहर से ही एक 4 साल की बच्ची को अपना शिकार बना लिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दुःख व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 8 बजे के लगभग रिया (4) पुत्री जीतेन्द्र रावत खाना खाकर घर से बहार निकली थी तभी दरवाजे के पास से ही तेंदुवा बच्ची को उठा ले गया। कुछ देर बाद उसका शव घर के पास ही क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह और उनकी टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top