Ranikhetnews

चमोली में बदल फटने से मची तबाही , 10 लोग हुए लापता, 6 मकान क्षतिग्रस्त, राहत एवं बचाव शुरू। देखिये वीडियो।

चमोली में बदल फटने से मची तबाही , 10 लोग हुए लापता ,6 मकान क्षतिग्रस्त, राहत एवं बचाव शुरू। देखिये वीडियो।

उत्तरखंड में आपदाए थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चमोली जिले के नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों को नुक्सान पहुंचने की खबर है। नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है। घटना मे 07 लोग लापता है 02 को बचा लिया गया है। एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है, एनडीआरएफ भी नन्द प्रयाग के लिए गोचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी।सीएमओ द्वारा जानकारी दी गयी कि मेडिकल टीम,तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी हैं।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नंदानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गई है, एनडीआरएफ भी नंदप्रयाग के लिए गौचर से रवाना हो गई है। तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल 10 लोगों के लापता की सूचना है। जिनमें कुंतरी लगा फाली में 8 और धुरमा में 2 लोगों के लापता होने की सूचना है।

ग्राम कुंतरी लगा फाली में लापता लोगों में कुंवर सिंह s/बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42), कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38), विकास और विशाल पुत्र कुंवर सिंह (उम्र दोनों की 10 वर्ष), नरेन्द्र सिंह s/o कुताल सिँह (40), जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम(70), भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65), देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65) हैं।
तहसील घाट नंदानगर के गाँव धुरमा में 2 लोगों के लापता होने की सूचना है।
जिनमें गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र75)
और ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38) हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top