Ranikhetnews

चमोली के नंदा नगर में मलबे में माँ और दो जुड़वाँ बच्चो की लाश एक साथ मिली, मौत से लड़ते हए अंतिम क्षणों तक बच्चो को सीने से लगाए रही माँ।

चमोली के नंदा नगर में मलबे में माँ और दो जुड़वाँ बच्चो की लाश एक साथ मिली, मौत से लड़ते हए अंतिम क्षणों तक बच्चो को सीने से लगाए रही माँ।

दो दिन पूर्व चमोली जिले के नंदानगर में बदल फटने से कई लोग की मौत हो गयी थी वही कई लोग ;लापता हो गए थे। जिनकी तलाश के लिए घटना स्थल पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। ऐस में वहां एक दृश्य सामने आया जिसने लोगो को झकझोर दिया। तलाशी अभियान के दौरान तीन शव एक साथ मिले जिसमे माँ कांता देवी अपने दोनों जुड़वाँ बच्चो को अपने सीने से लगाए हुए थी।

तीनों इस हालत में मिले कि मां ने अपने दोनों बच्चों को सीने से चिपकाकर थाम रखा था — मानो आखिरी सांस तक उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हो। ये दृश्य देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। वही बच्चो के पिता कुंवर सिंह को जिन्दा निकला गया। लेकिन अपना परिवार खोकर कुंवर सिंह की स्तिथि बदहवास हो गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top