Ranikhetnews

दुर्गा पूजा महोत्सव में भजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, एकल वर्ग में आर्मी स्कूल तो वही युगल वर्ग में बीरशिवा स्कूल ने मारी बाजी।

दुर्गा पूजा महोत्सव में भजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, एकल वर्ग में आर्मी स्कूल तो वही युगल वर्ग में बीरशिवा स्कूल ने मारी बाजी।

रानीखेत के गाँधी चौक में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रायोजक विश्व हिन्दू परिषद् रानीखेत रहे। प्रतियोगिता में एकल वर्ग में आर्मी स्कूल रानीखेत तो वही युगल वर्ग में बीरशिवा स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के भजन प्रस्तुत किये गए भजन प्रतियोगिता में प्रतिभगियों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओ का मन मोह लिया। एकल वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत प्रथम, बीरशिवा स्कूल द्वितीय, एवं मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग में
बीरशिवा स्कूल प्रथम, सिटी मांटेसरी स्कूल द्वितीय, एवं मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के निर्णायक संजय लूंठी एवं दर्शन सिंह बिष्ट रहे। प्रतियोगिता में नगर और आस पास के क्षेत्रों से 10 स्कूलों ने भाग लिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top