Ranikhetnews

सोमेश्वर में रामपुर की महिला से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार।

सोमेश्वर में रामपुर की महिला से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार।

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। विगत 25 जुलाई को रामपुर, उत्तर-प्रदेश निवासी तथा वतर्मान में सोमेश्वर क्षेत्र में निवासरत एक महिला पुलिस को तहरीर देकर दुष्कर्म की शिकायत की थी। जिस पर सोमेश्वर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गयी।

पुलिस टीम द्वारा सुरागसी पतारसी करते हुए अभियुक्त राशिद अली को आज दिनांक 30/9/20/25 को बिजलीघर अधूरिया सोमेश्वर से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गयी।

कोतवाली सोमेश्वर पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 श्री बिशन लाल
2. कानि0 श्री गोरखनाथ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top