Ranikhetnews

थानाध्यक्ष ने नशे में धुत्त होकर गाड़ियों में मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल तो एसएसपी ने किया सस्पेंड। आप भी देखिये वीडियो।

थानाध्यक्ष ने नशे में धुत्त होकर गाड़ियों में मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल तो एसएसपी ने किया सस्पेंड। आप भी देखिये वीडियो।

बीती रात 01 अक्टूबर को देहरादून में हुई एक दुर्घटना के मामले में एसएसपी देहरादून ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर SO राजपुर को ससपेंड कर दिया। जिसके बाद उसी थाने में FIR दर्ज करवाई गयी जिसमे वह SO के पद पर रहा था।

दरअसल देहरादून के राजपुर में बीती रात एक सड़क दुर्घटना हो गयी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में नशे में धुत्त दिख रहा दुर्घटना का आरोपी कोई और नहीं SO राजपुर था। वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया, वीडियो में SO राजपुर की प्रथम दृष्टया वीडियो में देखने पर सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण और एक्सीडेंट करने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया।

उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि SO या अन्य लोग जो संलिप्त है सभी का मेडिकल कराकर नियमअनुसार कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी लेते हुए प्रकरण की गहनता से जांच की जाए।

देखिये घटनास्थल का वीडियो :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top