Ranikhetnews

पेपर लीक मामले में गठित जांच आयोग ने हल्द्वानी में की जनसुनवाई, निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित बताया।

पेपर लीक मामले में गठित जांच आयोग ने हल्द्वानी में की जनसुनवाई, निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित बताया। 

पिछले दिनों पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय रहे पेपर लीक मामले में आज एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा हल्द्वानी के सर्किट हाउस, काठगोदाम में जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होगा।

उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जनता की समस्याओं और सुझावों को सुन रहा है ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष एवं संतुलित रूप से तैयार की जा सके। जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, विभिन्न नागरिकों, परीक्षा से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों एवं केंद्र प्रभारियों ने आयोग के समक्ष अपने अपने विचार और सुझाव रखे।

मौजूद छात्र-छात्राओं ने मांग की कि परीक्षा की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए तथा इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष माहौल व पारदर्शिता से कराई जाएं। आयोग के सचिव विक्रम सिंह राणा ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और सुझावों का संज्ञान लेकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, विगत सम्पन्न परीक्षा केंद्रों के केंद्र प्रभारी, व्यस्थापक संबंधित अधिकारी, छात्र छात्राएं एवं संगठन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top