Ranikhetnews

स्वास्थ्य सेवाओं की हालत ठीक करने को लेकर चौखुटिया की जनता उतरी सड़क पर। संघर्ष को नाम दिया “ऑपरेशन स्वास्थ्य”, 5 दिन से जनता आंदोलनरत।

स्वास्थ्य सेवाओं की हालत ठीक करने को लेकर चौखुटिया की जनता उतरी सड़क पर। संघर्ष को नाम दिया “ऑपरेशन स्वास्थ्य”, 5 दिन से जनता आंदोलनरत।
फोटो साभार : श्री हेम कांडपाल

उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने को लेकर चौखुटिया की की जनता ने जान आंदोलन शुरू कर दिया है। पिछले 5 दिन से चल रहे इस आंदोलन को ऑपरेशन स्वास्थ्य का नाम दिया गया है।

चौखुटिया के आरती घाट में आक्रोशित जनता द्वारा प्रदर्शन कर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सहित अल्ट्रासाउंड सहित अन्य संसाधनों की मांग की जा रही है। इन मांगो को लेकर सोमवाए को रैली भी निकली गई।

रैली आरती घाट से शुरू हो गनाई, चौखुटिया, चांदीखेत बाजार होते हुए निकली. इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. आक्रोश रैली के माध्यम से सरकार से शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई. आंदोलन स्थल आरती घाट पर हुई आम सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया.

लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में बड़ी संख्या बड़ी संख्या में स्थानीय और गढ़वाल क्षेत्र के लोग इलाज के लिए आते है और सुविधाओं के अभाव में ज्यादातर मरीजों रेफेर कर दिया जाता है, जिससे कई लोग मृत्यु जाती है। लोगों का जल्द स्वास्थ्य सेवाए दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन और भी तेज किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top