Ranikhetnews

अजब गजब कारनाम : आंगनबाड़ी में बच्चो को बांटने के लिए भेज दिए सड़े हुए अंडे, वीडियो वायरल हुआ तो ठेकेदार को छोड़ अपने कर्मचारियों को भेज दिया नोटिस।

अजब गजब कारनाम : आंगनबाड़ी में बच्चो को बांटने के लिए भेज दिए सड़े हुए अंडे, वीडियो वायरल हुआ तो ठेकेदार को छोड़ अपने कर्मचारियों को भेज दिया नोटिस।

देहरादून के रायपुर में आगनबाड़ी केंद्र में बच्चो के लिए सड़े हुए अंडे भेजने का मामला सामने आया है। इस मामले में इ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद विभाग में हड़कम्प्प मच गया है। लेकिन हद तो तब हो गयी जब विभाग ने सड़े अंडे बांटने के दोषी के बदले कर्मचारियों पर ही जांच बिठा दी।

आपको बता दें कि बच्चों की सेहत बनाने के लिए विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के माध्यम से पौष्टिक भोजन दिया जाता है। आंगनबाड़ी में जो भी पौस्टिक आहार आता है उसके लिए विभाग द्वारा एक ठेकेदार नियुक्त किया जाता है। जो इस सामान की सप्लाई का काम करता है। लेकिन विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद ठेकेदार के खिलाफ जांच न कर अपने ही छोटे कर्मचारियों पर जांच बैठा दी है और कारण नोटिस जारी किया है। आखिर बच्चों को सड़े गले अंडे भेजने वाले दोषी ठेकेदार पर कार्यवाही क्यों नहीं कार्यवाही की जा रही है ? इससे सिस्टम पर कई सवाल उठ रहे हैं।

देखिये वीडियो :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top