Ranikhetnews

भिकियासैण में शराब के नशे में धुत्त डंपर चालक ने स्कूटी में मारी टक्कर , शिक्षिका हुयी घायल, हायर सेंटर भेजा गया।

भिकियासैण में शराब के नशे में धुत्त डंपर चालक ने स्कूटी में मारी टक्कर , शिक्षिका हुयी घायल, हायर सेंटर भेजा गया।

अल्मोड़ा जिले के विकासखंड सल्ट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय झिमार में कार्यरत शिक्षिका अनुष्का बुडलाकोटी सोमवार को स्कूल से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। मानिला-जैनल मोटर मार्ग पर नशे में धुत डंपर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा लगभग सायं तीन बजे जैनल नामक स्थान पर हुआ, जब अनुष्का अपनी स्कूटी UK19B2269 से भिकियासैंण जा रही थीं। तभी डंपर UK19CA2440 का चालक अनवर, जो रामनगर का निवासी जो कि शराब के नशे में था। उसने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे वाहन से बाहर निकाला, लेकिन वह मौका देखकर वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल शिक्षिका को तुरंत सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस चालक अनवर की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, अनवर ने पहले भी ऐसी हरकतें की हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top