Ranikhetnews

जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 06 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, बुनियादी अवसंरचना को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 06 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, बुनियादी अवसंरचना को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत 06 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। लोकार्पण की गई योजनाओं में दन्या से आरा सल्पड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण, चायखान से थुआसिमल मोटर मार्ग का सुधारीकरण, तथा सत्यों में 33/11 केवी उप संस्थान का निर्माण शामिल हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलीटेक्निक सल्ट एवं दन्या में अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों तथा राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में मैकेनिकल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम धाम मास्टरप्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम की बुनियादी अवसंरचना को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि वृद्ध जागेश्वर को भी जागेश्वर धाम के साथ साथ विकसित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह , मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा , उपजिलाधिकारी संजय कुमार , तहसीलदार बरखा जलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top