Ranikhetnews

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैंची धाम पहुंच कर किये नीम करौली महाराज के दर्शन, द्वाराहाट पहुंच कर लगाया ध्यान, कल महावतार बाबा की गुफा में लगाएंगे ध्यान।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैंची धाम पहुंच कर किये नीम करौली महाराज के दर्शन, द्वाराहाट पहुंच कर लगाया ध्यान, कल महावतार बाबा की गुफा में लगाएंगे ध्यान।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। बीती रोज यानी 27 अक्टूबर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वे नैनीताल राजभवन पहुंचे जिसके बाद वह नैनीताल स्थित राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है, आज उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर नीम करौली महाराज के दर्शन किए। कैंची धाम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इसके बाद वह आध्यात्मिक प्रवास पर मंगलवार को द्वाराहाट पहुंचे। यहाँ बुधवार 29 अक्टूबर को वे दूनागिरी की पवित्र पहाड़ियों में स्थित महावतार बाबा की गुफा में ध्यान साधना करेंगे। द्वाराहाट आगमन पर वह भूमकिया स्थित आदि माउंट इको रिसॉर्ट पहुंच कर तीन घंटे विश्राम किया। जिसके बाद वह योगदा आश्रम पहुंचे और वहां उन्होंने कृष्ण मंदिर ध्यान केंद्र एवं सन्यासियों के साथ आधा घंटा व्यतीत किया। जिसके बाद रात्रि विश्राम के लिए वह दूनागिरि रिट्रीट सेंटर पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार वह कल बुधवार को महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाने जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि महावतार बाबा की यह गुफा लंबे समय से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और विशिष्ट हस्तियों के आकर्षण का केंद्र रही है। इससे पूर्व यहां फिल्म अभिनेता रजनीकांत, मनोज बाजपेयी, जैकलीन फर्नांडिस, जूही चावला सहित आरएसएस के रज्जू भैया भी ध्यान साधना हेतु पधार चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top