Ranikhetnews

रानीखेत के आर्मी एरिया में चोरी करने के आरोप में पौने चार लाख के आभूषणों के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। एसएसपी ने पुलिस टीम को किया सम्मानित।

रानीखेत के आर्मी एरिया में चोरी करने के आरोप में पौने चार लाख के आभूषणों के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। एसएसपी ने पुलिस टीम को किया सम्मानित।

रानीखेत पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। रानीखेत के आर्मी एरिया में 27 अक्टूबर को पौने चार लाख से अधिक की चोरी के मामले में देहरादून से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम को 5000 रूपये के नकद इनाम से पुरुस्कृत किया है ।

27 अक्टूबर 2025 को अमरदीप शर्मा निवासी मंदिर लाइन रानीखेत अल्मोड़ा ने तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका व पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर सोने व चाँदी के आभूषण व रुपये चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा मामले का खुलासा करने के लिए करीब 80 सीसीटीवी की फुटेजों का गहन अवलोकन करते हुए दिनांक 29 अक्टूबर को अभियुक्त संतोष सिंह रावत उम्र- 35 वर्ष को क्लेमनटाउन, देहरादून से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी का सामान (चोरी किये गये सोने का पैंडल-01, सोने की अंगूठी-02 व 15450 रुपये नगद) बरामद किया गया। अभियुक्त पर देहरादून सहित अन्य राज्यों में अधिकांश चोरी से सम्बन्धित कुल 24 अभियोग हैं दर्ज तथा थाना क्लेमनटाउन में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है।

ऐसे दिया था चोरी की घटना को अंजाम

अभियुक्त सन्तोष दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को घूमने के बहाने से रानीखेत आया और एक स्थानीय होटल में कमरा लेकर रहा। दिनांक 26 अक्टूबर को इसके द्वारा आर्मी आवासीय एरिया की रैकी की गई और दिनांक 27 अक्टूबर को पूर्वाहन में जब आवासीय परिसर के लोग नर सिंह ग्राउंड में किसी कार्यक्रम में गये थे तो हिस्ट्रीशीटर सन्तोष ने मौके का फायदा उठाकर अमरदीप शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और ज्वैलरी चोरी कर ली।

चोरी करने के तुरंत बाद टैक्सी बुक कर हल्द्वानी गया और वहां से अन्य साधन से देहरादून को रवाना हो गया। सन्तोष शातिर किस्म का आदतन अपराधी है,जो ज्यादातर आर्मी एरिया में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

बरामदगी-

चोरी किये गये सोने का पैंडल-01, सोने की अंगूठी-02 व 15450 रुपये नगद बरामद

बरामद माल की कीमत- कीमत करीब तीन लाख छिहत्तर रुपये

कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम-

1. व0उ0नि0 श्री कमाल हसन
2. उ0नि0 श्री बृजमोहन भट्ट
3. हेड कानि0 श्री अवेधश कुमार
4. कानि0 श्री अहसान अली
5. कानि0 श्री कमल गोस्वामी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top