Ranikhetnews

आदि कैलाश में राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का आयोजन हुआ , 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा मैराथन में मीनाक्षी और दिगंबर सिंह ने दौड़ जीती। देखिये वीडियो। 

 

आदि कैलाश में राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का आयोजन हुआ , 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा मैराथन में मीनाक्षी और दिगंबर सिंह ने दौड़ जीती। देखिये वीडियो। 

उत्तराखण्ड के पौराणिक और आध्यात्मिक धरोहर स्थल आदि कैलाश की पवित्र छाया में आज राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का आयोजन किया गया। 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा रन आदि कैलाश से प्रारंभ हुई, जिसमें देश के 22 राज्यों के 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया। ऊँचाई, कठोर मौसम और चुनौतीपूर्ण हिमालयी ट्रैक के बीच प्रतिभागियों ने अदम्य साहस, धैर्य और फिटनेस का अद्भुत प्रदर्शन किया।

यह 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा मैराथन लगभग 14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश क्षेत्र में ज्योलिंगकांग से शुरू होकर कालापानी और पुनः गुंजी तक वापस आई। इस मैराथन में देश के 22 राज्यों से 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया। तापमान माइनस 2 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और यह दौड़ कठिन हिमालयी रास्तों पर हुई।

महिला वर्ग में पौड़ी गढ़वाल की मीनाक्षी और पुरुष वर्ग में चमोली के दिगंबर सिंह ने यह दौड़ जीती। इस आयोजन को उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया और इसे राज्य में साहसिक खेल, प्राकृतिक धरोहर और पर्यटन के नए युग की शुरुआत माना गया है। भारतीय सेना और आईटीबीपी ने मार्गदर्शन किया और स्थानीय लोगों का भी भारी उत्साह दिखा।

कार्यक्रम में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, आईटीबीपी अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला और हजारों लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया।

VIDEO :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top