Ranikhetnews

रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत लगेगा रोजगार मेला, 40 कम्पनिया करेंगी युवाओं का चयन, 8वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर। पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में।

रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत लगेगा रोजगार मेला, 40 कम्पनिया करेंगी युवाओं का चयन, 8वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर। 

देहरादून में 6 नवंबर 2025 को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 40 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी। यह मेला आईटीआई निरंजनपुर परिसर में प्रदेश के रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत कौशल विकास और सेवा योजना विभाग की ओर से आयोजित होगा।

इसमें 8वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। इस रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को विभिन्न उद्योगों और निजी कंपनियों से सीधे जुड़ने का मौका देना है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, मेले में फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, मार्केटिंग, सर्विस और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स की कंपनियां भाग लेंगी।

युवाओं को अपने कौशल के अनुसार रोजगार पाने और ट्रेनिंग के अवसर प्राप्त करने का एक बढ़िया मंच मिलेगा। इस आयोजन से स्थानीय युवाओं को उत्तराखंड में रोजगार मिलने के साथ ही पलायन पर भी रोक लगेगी। मेले में 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां मौजूद होंगी, जिनमें से 30 से ज्यादा कंपनियां ऑन-द-स्पॉट चयन करेंगी। उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जहां वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top