Ranikhetnews

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने माँ नयना देवी और कैंची धाम के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने माँ नयना देवी और कैंची धाम के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 नवंबर 2025 को नैनीताल के प्रमुख धार्मिक स्थल मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने मां नैना देवी से देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर के गर्भगृह में कुछ समय तक रुककर उन्होंने मां की स्तुति की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थाई रूप से सीमित कर दी गई थी ताकि राष्ट्रपति का दर्शन सुव्यवस्थित रूप से हो सके।

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने नैनीताल में कैंची धाम भी जाकर बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और कुछ समय ध्यान भी लगाया। उनके इस दौरे के दौरान देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था इस दौरान बेहद कड़ी रखी गई थी। खासतौर पर, सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया और इस बीच किसी को भी मंदिर के आसपास जाने की अनुमति नहीं थी। मंदिर के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, और जिला प्रशासन ने इलाके को ड्रोन नो-फ्लाई जोन घोषित किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top